janamasthami 2019 : 2000 किलो फूलों से सजेगा राधा-कृष्ण का बंगला
Friday, August 23, 2019
Comment
| janamasthami 2019 : 2000 किलो फूलों से सजेगा राधा-कृष्ण का बंगला |
नोएडा सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में इस बार राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। फूलों की सजावट का नजारा हर किसी को चौंका देगा। यहां इस बार 2000 हजार किलो फूलों से राधा-कृष्ण का बंगला तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये फूल वृंदावन से आए हैं। सेवादारों ने इन फूलों से काफी मालाएं बना ली हैं।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक मंदिर को सजाने के लिए 12 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। इसमें सभी के तरह के फूल होंगे। अधिकतर फूलों को वृंदावन से मंगाया गया है। मंदिर में बनाया जा रहा है बंगला ही करीब 2 हजार किलो फूलों से बनेगा।
800 किलों फूलों से सजेगा इस्कॉन मंदिर
खबर के मुताबिक इस्कॉन मंदिर 800 किलो फूलों से सजेगा। यहां स्वदेशी फूलों का ही प्रयोग किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की यहां खास तैयारियां होंगी। इससे पहले इस्कॉन मंदिर में थाइलैंड समेत अन्य देशों से फूल मंगाए जाते थे, लेकिन इस बार सिर्फ स्वदेशी फूलों से ही बाल गोपाल के स्वागत की तैयारी है।

0 Response to "janamasthami 2019 : 2000 किलो फूलों से सजेगा राधा-कृष्ण का बंगला"
Post a Comment